![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/01/1002294243-619x1024.jpg)
शाजी थामस
दीपका। आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता की उपस्थिति रही जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के 21 वार्डों के लिए अलग-अलग पार्षद प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इसके साथ ही दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख नामों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अध्यक्ष पद की दौड़ में दिलीप सिंह, रजनीश तिवारी, विशाल शुक्ला, प्रशांति सिंह, हर्षित देवी, लोकेश महंत और सुनील अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं।
विशेष रूप से लंबे राजनीतिक अनुभव और मृदु स्वभाव के धनी विशाल शुक्ला को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा सशक्त दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कांग्रेस के सभी दावेदारों में उत्साह देखा गया जो यह दर्शाता है कि पार्टी ने चुनावी रणनीति पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपका नगर पालिका क्षेत्र के लिए कांग्रेस का अंतिम उम्मीदवार कौन होगा और पार्टी की रणनीति कैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करेगी।