Breaking

शाजी थामस

सरगुजा। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सरगुजा जिले में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा कार्यालय सरगुजा में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे एवं छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ज्योति नंद दुबे ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को भाजपा की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दें।

वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आगामी चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और हर स्तर पर जनता के बीच पहुंच बनाने की आवश्यकता है।

इस कार्यशाला में सरगुजा जिले के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। सभी ने आगामी चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी को पार्टी की नीति और दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना होगा।

इस कार्यशाला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए नई ऊर्जा और दिशा दी है। पार्टी का लक्ष्य त्रिस्तरीय पंचायत और नगरी निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल करना है।

इस कार्यशाला में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल जी , लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज जी,
भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया जी अनिल सिंह मेजर जी, कमल भान सिंह जी, विजय नाथ सिंह जी, अनुराग सिंह देव जी अखिलेश सोनी जी, ललन प्रताप सिंह जी, विश्वजीत सिंह तोमर जी, अभिमन्यु गुप्ता जी देवनाथ पैकरा जी, एवं सरगुजा जिला के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!