Breaking

पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित कल्याण सेवा आश्रम वर्ष 1977 से जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक और सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

आश्रम के प्रमुख, परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज, शिक्षा, स्वास्थ्य, गौ सेवा, गरीब और असहायों की सहायता के साथ-साथ नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए निशुल्क आवास, भोजन और भजन की व्यवस्था करते हैं। आश्रम द्वारा 500 से अधिक गौमाताओं का संरक्षण किया जा रहा है।पर्यावरण संरक्षण के तहत नर्मदा तट पर 1000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

इसके साथ ही, 20 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट का नवीनीकरण किया गया है।आश्रम द्वारा मां नर्मदा जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

गरीब बच्चों की शिक्षा, जनजाति महिलाओं को वस्त्र वितरण, और गरीब मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आश्रम के सामाजिक दायित्वों का हिस्सा हैं।आश्रम प्रबंधक हिमाद्री मुनि जी महाराज ने बताया कि यह केंद्र जनसेवा और नगर विकास में सदैव तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!