गेवरा दीपका /दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर MQ 1376 में मारपीट और संपत्ति नुकसान का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार को शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह विवाद पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ। 2023 में हुई शादी के बाद से विवाद बढ़ता चला गया। 10 जनवरी 2025 को, आरोपियों ने झगड़ा बढ़ाते हुए मारपीट की। घटना के दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता के घर में तोड़फोड़ की, जिससे करीब ₹25,000 का नुकसान हुआ।इसके साथ ही आरोपियों पर जबरन घर से बाहर निकालने और धमकी देने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के बाद पीड़ित परिवार पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।घटना की गंभीरता को देखते हुए दीपका पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 390 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।