दीपका। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और दीपका निवासी द्वारिका शर्मा ने दीपका नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। पार्टी में 25 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे द्वारिका शर्मा ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता और नेतृत्व का परिचय दिया है।द्वारिका शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन के सिद्धांतों और दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पालन किया है। समाज सेवा और पार्टी के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई है।
अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए द्वारिका शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य दीपका क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा।
1. क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना।
2. युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना।
3. स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना।
4. दीपका नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करना।
द्वारिका शर्मा का मानना है कि हर कार्यकर्ता का सपना होता है कि वह पार्टी के माध्यम से जनसेवा को प्रभावी तरीके से कर सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए वे हर संभव प्रयास करेंगे कि दीपका क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।द्वारिका शर्मा की सुदृढ़ नेतृत्व क्षमता और उनके अनुभव को देखते हुए कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि वे दीपका नगर पालिका को विकास की नई राह पर ले जाने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा, “मैं संगठन के सिद्धांतों और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए तैयार हूं। मेरा उद्देश्य दीपका को एक ऐसा आदर्श नगर बनाना है, जहां हर नागरिक को सुविधाएं और अवसर मिलें।”द्वारिका शर्मा की दावेदारी से नगर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।