Breaking

शाजी थामस

कोरबा/दीपका/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर दीपिका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 की निवासी रेखा देवी सिंह ने कलेक्टर को शिकायत सौंपी है। रेखा देवी सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन किया और नियमानुसार वार्ड क्रमांक 6 की महिला को नियुक्त करने के बजाय अन्य वार्ड की महिला को पद पर नियुक्त कर दिया।शिकायत में उन्होंने कहा कि निवास नियमों के अनुसार उसी वार्ड की महिला को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चुना जाना चाहिए था। इसके अलावा, मेरिट सूची में रेखा देवी सिंह का नाम चौथे स्थान पर था और किसी प्रकार की दावा-आपत्ति भी दर्ज नहीं थी। बावजूद इसके, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जब हमने इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि नियुक्त कार्यकर्ता स्थानीय वार्ड के निवासी है और भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से की गई है।

रेखा देवी सिंह ने इस नियुक्ति को अन्य योग्य उम्मीदवारों के अधिकारों का हनन बताया और कहा कि यदि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे न्याय के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगी।

जब हमने इस संबंध चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफ़िसर कटघोरा से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!