शाजी थामस
भाजपा ने पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा की,इसी कड़ी में कोरबा से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज शर्मा को दी गई मनोज शर्मा का राजनीतिक कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है उनकी अगुवाई में कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही कोयलांचल क्षेत्र दीपका में भाजपा के एक बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं, जिससे दीपका क्षेत्र के भाजपाइयों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कोरबा जिला अध्यक्ष बनने के बाद बजरंग चौक दीपका में भाजपा नेता विशाल अग्रवाल के द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई ढोल नगाड़े और पटाखों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अरुणीश तिवारी द्वारिका शर्मा, शिवचरण राठौर, संतोषी दीवान, बुधवारा देवांगन मनोज दुबे समेत दीपका के तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।