
शाजी थॉमस
कोरबा/भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले में संगठनात्मक मजबूती के तहत नई नियुक्तियां करते हुए मनोज शर्मा को भाजपा कोरबा का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया है। पार्टी ने उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विशाल शर्मा टेंट हाउस, सुरेश मंगलन, पाली रोड, दीपका और विवेक फ्लोर मिल, प्रगति नगर, दीपका जैसे प्रतिष्ठानों के संचालक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।
भाजपा में निभाई गई जिम्मेदारियां और योगदान ने उन्हें इस शिखर पर पहुंचाया है,प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजपा जिला कोरबा प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दीपका जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख (आरएसएस)मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल (06 वर्षों तक)पार्षद (पीआईसी), नगर पालिका परिषद दीपका अपने राजनीतिक कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए।वर्ष 1996 से 2003 तक ग्राम पंचायत दीपका में दो बार निर्विरोध निर्वाचित पंच।जांजगीर लोकसभा, कोरबा लोकसभा, और कटघोरा विधानसभा के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत में सक्रिय भूमिका। कोरोना काल में पार्टी निर्देशित कार्यों का निर्वहन और व्यक्तिगत रूप से असहाय लोगों को सहायता।किसानों के लिए बोनस आभार यात्रा और भू-विस्थापितों के अधिकारों के लिए आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी रही।
मनोज शर्मा की नियुक्ति के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ता झूम उठे और तालिया के गड़गड़ाहट गूंज उठी । कार्यकर्ताओं के जोश के साथ मनोज शर्मा पार्टी को कोरबा जिले में और मजबूती दिलाने की उम्मीद है।