शाजी थामस

कोरबा /कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 25 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 2 SECL कर्मचारियों मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना बागो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी की है।जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान गणेश प्रजापति (35) और रुद्रेश्वर गोड (35) के रूप में हुई है। जो हादसे के दौरान नीचे दब गए थे।

गणेश कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं रुद्रेश्वर केबल विभाग में पदस्थ था।बताया जा रहा है कि, यह दोनों बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति के साथ कार पर सवार होकर शनिवार सुबह कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी।हादसा इतना भीषण था कि, कार कई बार पलटी खा गई। जिससे एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकला गया और तत्काल 108 के जरिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।वहीं, मोरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार में फंसे शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!