![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/01/1002227356-2-1024x931.jpg)
शाजी थामस
गेवरा। गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गेवरा में नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह यात्रा कुसमुंडा से प्रारंभ होकर गेवरा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और संकीर्तन में शामिल भक्तों को जलपान कराया।इस अवसर पर दुखहरण गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा नेता और वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी ने संकीर्तन में शामिल पांच प्यारों का स्वागत करते हुए दीपका वासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में प्रार्थना कर सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता तनवीर अहमद ने भी संकीर्तन में भाग लेकर पांच प्यारों का अभिनंदन किया और इस विशेष पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जीएस प्रसाद, तीरथ दुआ, रणजीत सिंह, नितेश शर्मा, बृजेश सिंह, मनजीत सिंह, बंटी बराड़ और करनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।नगर संकीर्तन यात्रा का समापन दुखहरण गुरुद्वारा में हुआ, जहां भक्तों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने समर्पण और सेवा की भावना को दर्शाया और सभी श्रद्धालुओं के बीच खुशी और सामुदायिक भावना का संचार किया।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/01/1002229485-1024x495.jpg)