Breaking
Oplus_16908288

शाजी थामस

कोरबा जिले में आज नगर पालिका निगम की सामान्य सभा से पहले भाजपा पार्षदों ने महापौर राज किशोर प्रसाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्षदों ने महापौर पर कथित घोटालों के आरोप लगाते हुए विरोध जताया।भाजपा पार्षद महापौर के खिलाफ नारे लिखी शर्ट पहनकर और ढोल-नगाड़ों के साथ सामान्य सभा में पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

पार्षदों का कहना था कि साल में केवल एक बार सामान्य सभा आयोजित करना नगर निगम प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है।भाजपा पार्षदों ने महापौर राज किशोर प्रसाद पर निगम कार्यों में घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर की समस्याओं जैसे सफाई, पानी और सड़क मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सामान्य सभा को केवल औपचारिकता करार देते हुए इसे जनता के मुद्दों पर चर्चा का उपयुक्त मंच बनाने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन ने कोरबा जिले में राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। महापौर राज किशोर प्रसाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर निगम विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और सामान्य सभा में सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा नेताओं ने इस प्रदर्शन को जनता की आवाज बताया। उनका कहना है कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम में पारदर्शिता की कमी है और जनता के टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!