शाजी थामस
रायपुर/प्रदेश संगठन में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुशंसा पर संगठन मंत्री पवन साय ने रायपुर ग्रामीण के माना मंडल और कवर्धा के पिपरिया मंडल में अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया है।सूत्रों के अनुसार बिरगांव मंडल, धरसींवा मंडल, गरियाबंद मंडल और बस्तर सहित 20 जिलों के लगभग 30 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी पुनर्विचार किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय लेने के लिए कल एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
27 दिसंबर को अपील समिति इन नियुक्तियों पर अंतिम निर्णय के लिए पुनर्विचार करेगी। संगठन में इस निर्णय को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बैठक के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।