Breaking
Oplus_131072

शाजी थामस

एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में कोयला श्रमिक संघ (सीटू) के अध्यक्ष कामरेड लीलांबर शर्मा को संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह नियुक्ति कोयला श्रमिक संघ सीटू के क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड अजय प्रताप सिंह की अनुशंसा और क्षेत्रीय सचिव कामरेड जनाराम कर्ष के अनुमोदन पर की गई।

इस संबंध में आज आधिकारिक पत्र जारी किया गया जिसके बाद कोयला श्रमिक संघ सीटू के कार्यकर्ताओं और सदस्यों में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

कामरेड लीलांबर शर्मा के इस महत्वपूर्ण पद पर चयन को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों के हितों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से अहम कदम बताया।

इस अवसर पर कोयला श्रमिक संघ के सदस्यों ने कामरेड लीलांबर शर्मा को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!