Breaking
Oplus_131074

शाजी थामस

कोरबा समेत उपनगरीय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस सूची में दीपका से राजू प्रजापति को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, कोसाबाड़ी क्षेत्र से डॉ. राजेश राठौर, कोरबा से दिलेंद्र यादव, बालको से योगेश मिश्रा और हरदीबाजार से कृष्ण पटेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

दीपका नगर के सोनू रेस्टोरेंट में आयोजित एक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे की उपस्थिति में दीपका मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, मनोज शर्मा,पार्षद अरुणीश तिवारी, राजेंद्र राजपूत, महिला मोर्चा की बुधवारा देवांगन, सुजीत सिंह और मुकेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह नियुक्तियां आगामी नगरीय निकाय चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास किया है। नई नियुक्तियों से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रियता और रणनीतिक तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है।भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि नए मंडल अध्यक्ष पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे।

oplus_2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!