Breaking

शाजी थामस

कोरबा। कोरबा जिले के नगरीय निकायों में वार्डवार आरक्षण की प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में संपन्न होगी। कलेक्टर अजीत वसंत ने आरक्षण प्रक्रिया के लिए तिथि तय कर दी है और निगमायुक्त आशुतोष पांडेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

आरक्षण की कार्यवाही में नगर निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पंचायत छुरीकला और नगर पंचायत पाली के सभी वार्ड शामिल होंगे।

प्रक्रिया के संचालन हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के लिए प्रशासन ने आम नागरिकों को इसमें शामिल होने की अनुमति दी है। इच्छुक नागरिक इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में उपस्थित होकर इसका साक्षी बन सकते हैं।प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आरक्षण प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जाए।

यह प्रक्रिया आगामी नगरीय निकाय चुनावों में प्रत्याशियों के चयन और वार्ड प्रतिनिधित्व को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!