शाजी थामस
कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव 2024 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 दिसंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। कोरबा जिले के 163 वार्डों में कुल 3,49,424 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 1,75,890 पुरुष, 1,73,507 महिला और 27 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में 2,64,568 मतदाता हैं, जिनमें 1,32,531 पुरुष, 1,32,015 महिला और 22 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद दीपका के 21 वार्डों में कुल 21,240 मतदाता हैं, जिनमें 11,527 पुरुष और 9,713 महिला शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद कटघोरा के 15 वार्डों में 16,910 मतदाता हैं, जिनमें 8,327 पुरुष, 8,582 महिला और 1 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के 30 वार्डों में कुल 35,737 मतदाता हैं, जिनमें 18,139 पुरुष, 17,594 महिला और 4 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
नगर पंचायत पाली के 15 वार्डों में कुल 4,356 मतदाता हैं, जिनमें 2,143 पुरुष और 2,213 महिला शामिल हैं।
नगर पंचायत छुरीकला के 15 वार्डों में कुल 6,613 मतदाता हैं, जिनमें 3,223 पुरुष और 3,390 महिला शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन की पारदर्शिता और सुचारु संचालन के लिए किया गया है। मतदाता अब अपने वार्ड और मतदान केंद्र की जानकारी संबंधित कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।