Breaking

शाजी थामस

छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। इसके वजह से प्रदेश में कड़ाके कि ठंड पड़ रही है। इन दिनों रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट हुई है जिसके वजह से रात के साथ अब दिन में भी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों को लेकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

बढ़ते हुए कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए दीपिका नगर पालिका के पार्षद अरुणीश तिवारी ने नगर पालिका दीपिका को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए। नगर पालिका द्वारा अलाव का व्यवस्था की गई है जिससे क्षेत्र के लोगों को ठंड से राहत मिलने की थोड़ी सी उम्मीद जगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन शुरू हो गया है। अब ओस की बूंदें जमकर बर्फ बदलने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!