शाजी थामस
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में सोमवार को कोरबा जिला कार्यालय में संगठन महापर्व कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
राजा पांडे ने बताया कि 5 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 6 से 15 दिसंबर तक मंडल इकाइयों और 16 से 25 दिसंबर तक जिलों के चुनाव संपन्न किए जाएंगे। मंडल अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और जिला अध्यक्ष पद के लिए 60 वर्ष तय की गई है।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सर्वानुमति बनाने पर जोर दिया।कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, अशोक चावलानी, महामंत्री संतोष देवांगन और टिकेश्वर राठिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता, मंडल अधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन चुनाव को सफल बनाने का संकल्प लिया।