शाजी थामस
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महापौर और अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनावकैबिनेट ने नगर निगमों के महापौर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का फैसला किया। इसके लिए संबंधित अधिनियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।
ओबीसी आरक्षण में संशोधन
कैबिनेट ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को 25% से बढ़ाकर 50% करने का निर्णय लिया। यह फैसला पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सिफारिश के आधार पर लिया गया।
चना वितरण योजना में सुधार
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों को सस्ती दर पर चना उपलब्ध कराने के लिए NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म से चना उपार्जन की अनुमति दी गई।
पर्यटन को उद्योग का दर्जा
राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे उद्योग का दर्जा दिया गया। नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत पर्यटन परियोजनाओं को वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा। इससे साहसिक पर्यटन, मेडिकल टूरिज्म और एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।इन फैसलों से प्रदेश में प्रशासनिक सुधार, आर्थिक विकास और जनकल्याण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।