कोरबा: एसईसीएल दीपका परियोजना में श्रमिक संगठन एटक ने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जताई है। एटक संगठन ने पत्र क्रमांक 119 (दिनांक 09.10.2024) के तहत कई श्रमिक समस्याओं को लेकर प्रबंधन को अवगत कराया था। हालांकि, अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। संगठन ने कहा कि प्रबंधन न केवल उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है, बल्कि संगठन को तोड़ने के प्रयास में जुटा है।
श्रमिक संगठन ने मांग की है कि प्रगतिनगर कॉलोनी: अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों को तत्काल हटाया जाए। ओवरटाइम और अन्य बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। कर्मचारियों की पदोन्नति में हो रहे अन्याय को समाप्त किया जाए। क्षेत्र में स्थायी पेयजल व्यवस्था बनाई जाए। आवास आवंटन में अनियमितताओं की जांच कर सूची प्रदान की जाए। सभी विभागों में सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।प्राइवेट कर्मियों के बजाय कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी दी जाए।संगठन ने मांग की है कि सभी 17 मुद्दों को 14 दिनों के भीतर हल किया जाए। ऐसा न होने की स्थिति में, श्रमिक संगठन औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए स्वतंत्र होगा।
प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने के दौरान एस के त्रिपाठी क्षेत्रीय सचिव, विनोद कुमार यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष, जीत सिंह, प्रदीप महतो, संतोष राठौड़, रामनारायण राजवाड़े, संतोष पटेल, जोगीराम, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, संतोष जायसवाल, एस के स्वर्णकार, कमल चौहान, विनय पाल सिंह, भरत लाल साहू, योगेश साहू, घनश्याम जायसवाल, उजित राम, ओम प्रजापति, अशोक कुमार, राजाराम कुर्रे, हुमेश देवांगन, राजकुमार, मुकेश पटेल एवं अन्य कामरेड साथी उपस्थित हुए