शाजी थामस
गेवरा/ कंपनी वेलफेयर की टीम ने दीपका प्रगति नगर कॉलोनी निरीक्षण के पश्चात दूसरे दिन गेवरा कालोनी क्षेत्र का दौरा किया। एक ओर जहां दीपिका क्षेत्र के प्रगति नगर कॉलोनी में निरीक्षण के बाद सिविल विभाग की भ्रष्टाचार और खामियों को लेकर खुलकर मीडिया के सामने वेलफेयर की टीम के सदस्य अपनी भड़ास निकाली वहीं गेवरा क्षेत्र के कॉलोनीयों के निरीक्षण के बाद वेलफेयर टीम के सदस्यों ने चुप्पी साध ली है। इसके पीछे की वजह क्या हो सकती हैं यह तो वहीं बता सकते हैं।
गेवरा कार्मिक विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति, गिनाई उपलब्धियां।
यही नहीं बल्कि गेवरा प्रबंधन के द्वारा पत्रकारों को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वेलफेयर टीम के निरीक्षण के पश्चात अपनी उपलब्धियां का व्याख्यान किया गया।
सूत्रों की मानें तो गेवरा कालोनी क्षेत्र के सिविल विभाग भी दीपका क्षेत्र से कम नहीं है बल्कि इस क्षेत्र में महारत हासिल है।
हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कई प्रकार की उपाय किए गए हैं मगर यह सब धरी की धरी रह गई है और भ्रष्टाचार की सीमाएं बढ़ती जा रही हैं। शासकीय रुपयों का किस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है इसका उदाहरण कालोनी क्षेत्र में रह रहे रहवासी से छुपी नहीं हैं। बाहरहाल जिस तरह से टीम के सदस्यों ने चुप्पी साध ली है वह कई सवालों को जन्म दे रही है।