Breaking

शाजी थामस

कोरबा /आज कांग्रेस भवन में महिला स्वराज अभियान का पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसमें AICC महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज, IYC के राष्ट्रीय महासचिव श्री पूर्णचंद्र पाढ़ी, IYC के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री शेष नारायण ओझा और Indira Fellowship की नेशनल कोऑर्डिनेटर कोरबा की अवंतिका तिवारी ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में महिला स्वराज अभियान के उद्देश्य और उसकी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।महिला स्वराज अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ग्राम पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत इच्छुक महिलाएं प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेकर स्थानीय निकायों में अपनी भूमिका के प्रति जागरूकता प्राप्त कर सकेंगी। अभियान की शुरुआत महिलाओं को राजनीति में कदम रखने के लिए संगठित प्रयासों और समर्थन प्रदान करने की दिशा में की गई है, जिससे वे नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकें। अभियान के माध्यम से उन्हें चुनाव प्रक्रिया, चुनावी रणनीतियाँ, और स्थानीय प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आगे आकर पंचायत चुनावों और शहरी निकायों में हिस्सा लें और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।जो महिलाएं इस अभियान से जुड़ना चाहती हैं, वे www.mahilaswaraj.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!