![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2024/08/1001542247-2-1024x1024.jpg)
शाजी थॉमस
गेवरा दीपका /प्रगति नगर में 29 अगस्त को दुर्गा पूजा समिति की बैठक प्रगतिनगर दुर्गा पंडाल में संपन्न हुई, जिसमें नवदुर्गा एवं दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना था। हालांकि बैठक के दौरान सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण चुनाव नहीं हो सका। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विनोद यादव ने बैठक में उत्पन्न विवाद की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।इस बीच प्रगति नगर के युवाओं ने अपने बीच से अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया। जिस पर यदी सहमति नहीं बनी तो अलग दुर्गा पूजा समिती के गठन पर विचार किया जायेगा।बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राठौर और सत्य प्रकाश मिश्रा ने पिछले कार्यकाल का आय व्यय का रिपोर्ट प्रस्तुत किया।