शाजी थॉमस
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2024/07/1001405476-1024x634.jpg)
कोरबा/दीपका/भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी को सावन के महीने में झूला झुलाया था। तब से शुरु हुई यह परंपरा आज भी जारी है। झूला झूलते समय श्री कृष्ण और राधा रानी को याद करते हुए भजन भी गाए जाते हैं। एक और पौराणिक मान्यता यह भी है कि भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती के लिए झूला डाला था। इसी याद में आज दीपका कलोनी की मातृ छाया में सावन झूला उत्सव स्थानीय महिलाओ के द्वारा मनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा राठौर,ममता पटेल और मीना राठौर के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि बुधवारा देवांगन और उजवला राठौर ने प्रतिभागियों के उत्साह वर्धन के साथ सम्मानित भी किया। सावन रानी बनी अंजली गौराहा को सावन क्वीन का ताज पहनाया गया। विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सरोजनी राठौर, राधा राठौर, हर्षा जायसवाल, विनीता सिंह, अंजू जांगड़े, राधिका, मीनू, मीना राठौर, लता राठौर, नम्रता, नीलू वर्मा, मंजू रात्रे पम्मी शर्मा, समेत क्षेत्र की अन्य महिलाएं उपस्थीत रहीं।