शाजी थॉमस
कोरबा में हो रही झमाझम बारिश ने किसानों को मुस्कुराने का मौका जरुर दिया है,लेकिन इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त और व्यस्त हो गया है। मंगलवार की दोपहर से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। सुबह बच्चों को स्कूल जाने में भारी बारिश का सामना करना पड़ा वही लोगों को ऑफिस और दफ्तर जाने के लिए भी रेनकोट और छाता का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बारिश से सड़क के गड्ढों पर पानी ही अपनी नजर आया वहीं खेतों में जल भराव से किसानों को काफी राहत भी मिली है।
लगातार हो रही बारिश से दीपिका के अधिकांश कॉलोनी क्षेत्र में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है। लोग अपने बचाव में कई उपाय कर रहे हैं। गेवरा कालोनी क्षेत्र में बताया जा रहा है की सिविल विभाग द्वारा समय रहते नालियों की सफाई सही तरीके से नहीं की गई कचड़ो के अंबार निकासी द्वारों पर जम गए हैं।
नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में जल भराव की बनी स्थिति
एसईसीएल गेवरा स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में बारिश की वजह से जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या खड़ी हुई है चिकित्सालय के अंदर बारिश का पानी प्रवेश कर रहा है।
देखे विडियो
प्रगति नगर दीपका कालोनी में भी जल भराव की बनी स्थिति।
प्रगति नगर दीपिका में भी कॉलोनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जल भराव की स्थिति बन गई है। समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो एक बड़ी समस्या कॉलोनी निवासियों के लिए खड़ी हो सकती है।
देखे विडियो