शाजी थॉमस
लगातार हो रही बारिश से दीपिका के अधिकांश कॉलोनी क्षेत्र में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है। लोग अपने बचाव में कई उपाय कर रहे हैं। प्रगति नगर कालोनी में यह समस्या पिछले कई वर्षो से निर्मित है। मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के बाद कलोनी परिसर में एक से दो फीट पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गए जिससे घरों में रखे सामान खराब हो गए।
क्षत्रीय पार्षद अरुणिश तिवारी ने बताया कि प्रगति नगर में जल भराव की स्थिति पिछले 10 वर्षों से बनी हुई है जिसे लेकर प्रबंधन द्वार निकासी व्यवस्था करने की बात कही गई थी मगर जो की जमीनी तौर पर नाकाम दिख रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जल भराव की स्थिति की जानकारी दे दी गई है तमाम उपाय के बावजूद पानी निकासी की व्यवस्था नहीं बन सकी है।
लोगों को ठहरने की मिलेगी वैकल्पिक व्यवस्था।
एरिया मुख्य कार्मिक प्रबंधक ने बताया कि जिन्हे घरों में रहने में परेशानी हो रही है उनके लिए वैकल्पिक व्यव्स्था की गई है। साथ ही पानी निकासी की हर संभव कोशिश की जा रही है।