Breaking

कोरबा : 16 फरवरी को होने वाले हड़ताल को देखते हुए संयुक्त मोर्चा ने व्यापक तैयारी शुरू करते हुए जनजागरण अभियान चला रखा है। जिसके तहत आज मानिकपुर में हाजिरी कार्यालय के सामने संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ताओं ने कामगारों को जागरूक करने का काम किया है। इसी तरह हड़ताल को देखते हुए एसईसीएल कोरबा पूर्व प्रबंधन के द्वारा जेसीसी सदस्यों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा की गई। इनके द्वारा हड़ताल के संबंध में प्रबंधन को जानकारी दी गई। दीपका प्रबंधन के द्वारा भी जेसीसी सदस्यों की बैठक अलग से बुलाई गई। इधर जीएम शाखा कोरबा के कोयला कामगारों के द्वारा कल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी व्यापक तैयारी की जा रही है। संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता हर टेबल पर जाकर कोयला कामगारों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!