![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-45.jpg)
कोरबा : जिले के वन मंडल कटघोरा में हाथी समस्या समाप्त होने का नाम ही नही ले रही है। यहां के एतमा नगर व केंदई रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे है और यहां के जंगल को अपना बसेरा बना लिया है।
आदिवासी अंचल में हाथियों की लगातार मौजदूगी से ग्रामीणो को हर समय खतरा बना रहता है। वही वन विभाग द्वारा हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए कई जतन किए जा रहे है और हाथियों की निगरानी के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टर वार ड्यूटी लगाई गई है। वावजूद इसके विशेष सफलता नही मिल पा रही है। हाथी बीच-बीच में निगरानी दल को चकमा दे कर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते है और ग्रामीणों के बाड़ी, फसल, मकान सहित अन्य समानों को नुकसान पहुंचा देते है। जिससे ग्रामीणों में भय के साथ आक्रोश भी है।