Breaking

शाजी थामस

गांव चलो घर चलो अभियान के अंतर्गत आज पुर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे कटघोरा विधानसभा के दीपका के वार्ड क्रमांक 5 सुभाष नगर में घर-घर जाकर एवं माता बहनों से मिलकर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी,,

भारतीय जनता पार्टी की ओर से 9 से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर सरकार के ओर से किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। सरकार के 10 वर्षोंमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं केबारे में अवगत कराया। केंद्र की तमाम योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया तथा आग्रह किया कि हर घर में जाकर योजनाओं के बारे में सभी आम लोगों को बताएं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री ज्योति जीवन बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में आम लोगों को बताया। मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह,मंडल उपाध्यक्ष धर्म तिवारी , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति तिवारी जी एवं सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 के समस्त मतदाता गण एवं बूथ कमेटी के सदस्य के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!