Breaking

कोयलांचल /शाजी थॉमस/कोरिया/भाजपा का गांव चलो घर घर चलो अभियान के लिए महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की कार्यशाला बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा कोरबा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे रहे।पार्टी के पदाधिकारियों को इस अभियान के बाबत विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक मे क्षेत्रीय पदाधिकारी,मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, मंडल सहसंयोजक, एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। श्री दुबे ने बताया कि गांव चलो अभियान 4 से 11 फरवरी के बीच किसी भी तिथि को 3 दिन चलाया जाएगा। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है। यह अभियान हम उन्हीं को समर्पित कर रहे हैं। जिसमें जिले के समस्त गांव एवं शहर के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को स्थानीय निवासियों के साथ 24 घंटे रहना है। अपने स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले कार्यकर्ता को हम प्रवासी कार्यकर्ता कहते हैं। ज्योति नंद दुबे ने बताया कि अभियान के तहत वाले गांव में 2 संयोजक एवं 2 प्रवासी भेजने की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर 1000 की जनसंख्या को एक यूनिट के रूप में माना जाएगा। नगर में एक बूथ पर एक कार्यकर्ता रहेंगे एवं अभियान पूर्ण होने बाद भी प्रत्येक 15 दिन में लोकसभा चुनाव की समाप्ति तक निर्धारित गांव में प्रवासी कार्यकर्ता का जाना अनिवार्य होगा।

भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जाएगा

अभियान के तहत वरिष्ठ नेता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा, प्रकोष्ठ, कार्य विभाग के भी पदाधिकारी का प्रवासी के रूप में चयन होगा। प्रवासी अपने प्रवास स्थान पर संपूर्ण समय देंगे एवं क्षेत्र की जनता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकरी नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!