
कोरबा : जिले में अहिरन नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छूराकछार बस्ती निवासी दरस राम यादव उम्र तकरीबन 45 वर्ष आज दोपहर बल्गी मोड के पास नहाने गया हुआ था,अपने कपड़ों को उतार कर वह नदी में नहाने उतरा, जैसे ही उसने नदी में डुबकी लगाई वह वापस ऊपर नही आया,आसपास नहा रहे अन्य लोगों ने उसके ऊपर नही आने पर खोजबीन शुरू कर दी, और मिलने पर तत्काल उसे नदी से बाहर निकाला,तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना की सूचना बाकी मोंगरा पुलिस को दी गई,पुलिस घटना स्थल पंहुचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
