कोरबा : हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में बस और ट्रक हुइवर सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इससे सड़क पर बसें नहीं चली और यात्री परेशान हो गए। दूसरी ओर ट्रक चालकों की हड़ताल से सामान का परिवहन नहीं हो सका। इससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हुआ। वहीं खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं हो सका। हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालक सोमवार सुबह से हड़ताल पर चले गए हैं।

जिले में भी इसका असर देखने को मिला। धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं हुआ। वहीं बस चालक भी काम पर नहीं गए। इसके कारण बलौदा, बिलासपुर, शिवरीनारायण, कोरबा, जशपुर जाने के लिए यात्रियों को बसें नहीं मिली। ट्रकों के पहिए थमे रहने से आवश्यक सामानों का परिवहन भी नहीं हो सका। इसके कारण व्यापारियों को परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!