कोरबा : नगर के नौ युवाओं का समूह रामलला के दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए आज अयोध्या रवाना हुआ है। नवीन जायसवाल और राजेंद्र राजपूत टीम का लीड कर रहे हैं। हनुमान मंदिर मुड़ापार में पूजा अर्चना के साथ क्षेत्रवासियों ने इन्हें विदाई दी। डॉ. राजीव सिंह, देवेंद्र पांडेय, नरेंद्र देवांगन सहित अन्य गणमान्यजनों ने इनकी सुखद यात्रा की कामना की और शुभकामनाएं दी। गुरु घासीदास चौक और सेवा भारती विवेकानंद सदन में पदयात्रियों का स्वागत सत्कार किया गया।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2023/12/Untitled-139.jpg)