Breaking

कोरबा : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने व मंत्रिमंडल गठन के बाद शनिवार को प्रथम पाली नगर आगमन पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल एवम् विधायक प्रेमचंद पटेल का भव्य स्वागत किया गया । शिवनगर पाली में भाजपा कार्यालय के समीप मंच पर कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायक के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं में गजब का विश्वास और जोश देखने को मिला। भव्य आतिशबाजी और ढोल-ताशे के साथ प्रथम नगर आगमन पर दोनों कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायक का फलों से तौल कर स्वागत किया गया।

उसके पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा बुके फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें पाली के ऐतिहासिक माँ महिषासुरमर्दिनी की मनोहारी तस्वीर भेंट की गई।

तत्पश्चात पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस एवं फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा किया एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात सबका साथ सबका विकास की थीम के साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, देवी सिंह टेकाम, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, बैकुंठपुर प्रभारी चिंटू राजपाल, जिला मंत्री अजय जायसवाल, पाली मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम, श्याम लाल मरावी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप रूपविलास गोस्वामी, मण्डल महामंत्री विवेक कौशिक, कमल सिंह राज सहित प्रमुख पदाधिकारी , कार्यकर्ता नगरवासी ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!