Breaking

कोरबा : संसद से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन पर भड़की हुई कांग्रेस पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निलंबन के विरोध में आज छग प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही निर्णयों के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। कोरबा में भी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।

शहर जिला अध्यक्ष सपना चौहान की अगुवाई में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी सहित पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर जिलाध्यक्ष ने मीडिया से कहा की केंद्र सरकार के निर्देश पर ही विपक्षी सांसदों की आवाज को दबाई जा रही है। प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते जिलाध्यक्ष ने कहा की प्रधानमंत्री विपक्ष की आवाज सुनना नही चाहते और विपक्ष का चेहरा भी देखना नही चाहते जबकि लोकतंत्र की आत्मा विपक्ष होती है।

वहीं कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा की इंडिया गठबंधन की बढ़ती शक्ति सेअपना पत्ता साफ न हो जाए इस मंशा से भाजपा अलग अलग तरीकों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर हमला कर रही है। इस दौरान जब महापौर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री करने के मामले में सवाल किया गया तो वे असहज हो गए और सवाल का गोल मोल जवाब देते कहा की यह मुद्दा इतना बड़ा नही है जितना इसे तवज्जो दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!