Breaking

कोरबा। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के पूर्व उनके संदेशो को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को मसीही समाज ने रैली निकाली। कोरबा चर्चेसे वेलफेयर एशोसिएशन के तत्वाधान मे निकाली गई रैली में समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। रैली मिशन रोड स्थित मेनोनाइट चर्च से शुरू होकर घंटाघर चौक में समाप्त हुआ।

मसीहियों का प्रमुख त्यौहार बड़ा दिन क्रिसमस पर्व के लिए गिरजाघरों में तैयारी उत्कर्ष पर है। पर्व के आयोजन को लेकर बाजार की रंगत निखरने लगी है। बुधवार को प्रभु के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने व समुदाय के एकता को दर्शाते रैली निकाली गई। रैली का समुदाय के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। क्रिसमस पर्व के आगमन को लकर प्रभु यीशु की भक्तिमय स्वागत के लिए मसीहियों में उल्लास देखा गया। बताना होगा कि इन दिनों गिरजाघरों में उत्सव का वातावरण बना हुआ है। सांस्कृतिक आयोजनों में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े कथानक का नाट्य रूपांतरण किया जा रहा है।

ख्रीष्ट के जन्मोत्सव के लिए चरनी की सजावजट की जा रही है। मुक्ति का पथ प्रदर्शक परमेश्वर का दुलारा प्रभु यीशु हम सबका प्यारा जैसे कैरोल गीतों की गूंज मसीहियों के लिए आनंद दायनी बनी हुई है। शहर के गिरजाघरों में विविध आयोजन में शामिल होने के लिए ग्रामीण अंचल के मसीही सरीक हो रहे हैं। गिरजाघरों में पर्व आयोजन के लिए तैयारी जारी है। इस कड़ी में क्रिसमस पर्व के पहले तक प्रेयर सांग का रिहर्सल किया जा रहा है। प्रभु यीशु के संदेशों से ओत प्रोत अलग- अलग आयोजन में बाइबल के संदेश पर आधारित गीतों की भी प्रस्तुति दी जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से सेलीब्रेट के लिए ग्रामीण क्षेत्र मसीह शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे है। पर्व के निकटता को देखते हुए मसीहियों में यीशु के जन्म उत्सव का उत्साह देखा जा रहा है। शहर के निहारिका, कोसाबाड़ी, राताखार मिशन रोड सहित उपनगरीय क्षेत्र के गिरजाघरों में सजावट व रंग रोगन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!