Breaking

कोरबा वनमंडल के लेमरू में घूम रहे 11 हाथियों का झुंड सरगुजा वनमंडल लौट गया है। कुदमुरा रेंज के 26 हाथी अमलडीहा में उत्पात मचाने के बाद धरमजयगढ़ चले गए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इधर कटघोरा वनमंडल में घूम रहे हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।अभी भी धान खेतों में रखा हुआ है।

कोरबा वनमंडल में धरमजयगढ़ से ही 37 हाथियों का झुंड पहुंचा था। बाद में दो झुंड में बंट गए थे। एक साल बाद 11 हाथियों का झुंड लेमरू रेंज होते हुए सरगुजा लौटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी एक बार जिस मार्ग से गुजरते हैं, उस मार्ग पर दोबारा भी आते हैं। इस वजह से दहशत बनी हुई है। हाथियों ने रफ्ता गांव में धान की फसल की नुकसान पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!