कोरबा। कोरबा में 10वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है इसके बाद की स्थिति में कोरबा और कटघोरा विधानसभा सीट में भाजपा मजबूती स्थिति में पहुंच चुकी है। वही रामपुर में स्थिति इसके विपरीत कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रही है। वहीं पाली तानाखार में गोंडवाना का गणतंत्र पार्टी कि आरी बढ़त में है। 10वें राउंड के बाद विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 12000 वोटो से पीछे, रामपुर विधानसभा से कांग्रेस के फूल सिंह राठिया 9251 वोटो से आगे, कटघोरा विधानसभा से विधायक पुरुषोत्तम कंवर 13500 वोटो से पीछे और पाली तानाखार विधानसभा से तुलवेश्वर सिंह मरकाम 7600 वोटो से आगे है।।