Breaking

कोरबा : वन मंडल कटघोरा में घूम रहे 60 हाथियों के झुंड में से 12 हाथियों ने झिनपुरी भदरा में सोमवार रात को ग्रामीण के घर को घेर लिया। मिट्टी के मकान को जगह-जगह से छेदकर अंदर रखे धान और चावल को खो गए। सामान को भी अस्त व्यस्त कर दिया। ग्रामीण ने अपने परिवार समेत भागकर जान बचाई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

वन परिक्षेत्र केंदई के ग्राम झिनपुरी निवासी राम सिंह मरकाम अपने घर में पांच सदस्यों के साथ सो रहा था। रात 3 बजे हाथियों के आने की आहट सुनाई दी। उसने परिवार के लोगों को जगाया और सुरक्षित स्थान पर चला गया। इसके बाद हाथियों ने उसके मिट्टी के मकान को जगह-जगह से छेद कर दिया।

साथ ही सामने के बरामदे को पूरी तरह तोड़ दिया। हाथियों ने घर के अंदर रखे धान और चावल को चट कर गए। यही नहीं बाकी सामान को भी तोड़ दिया। सुबह जब राम सिंह घर पहुंचा तो मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया। हाथियों का दूसरा झुंड पसान रेंज के पनगंवा में था। जिनकी संख्या 50 के करीब बताई गई है। दो दंतैल हाथी अलग से घूम रहे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। धान की कटाई के बाद अब हाथियों का झुंड गांवों में घुस रहा है। पहले अधिकांश समय जंगल के बीच खेतों में ही रहते थे। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि राम सिंह का मकान गांव के बाहर अकेले में है। ऐसे स्थान पर हाथी जल्दी पहुंच जाते हैं। के बाद भी ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!