कोरबा : जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम घिनारा निवासी 19 वर्षीय युवती ने किन्हीं कारणों को लेकर जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए प्रथम दृष्टया करतला सीएचसी ले जाया गया था। वहां से रेफर किये जाने के बाद कोरबा जिला अस्पताल लाया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घिनारा थाना करतला निवासी गुहाराम राठिया की 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका राठिया ने किन्हीं कारणों को लेकर जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए करतला सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी हालत बिगडऩे पर कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी गत रात्रि मृत्यु हो गई। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मृतका के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया। मामले की मर्ग डायरी अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा करतला थाने को विवेचना के लिए रेफर की जा रही है।
