Breaking

कोरबा : जिले के गुरमा,तनेरा एवं जलके का जंगल इन दिनों गजराजों की चिघाड़ से गुंज रहा है इन तीनों स्थानों पर 100 से लगभग गजराज विचरण कर रहे है जो जंगलो में चिघाडऩे के साथ ही खेतों में पहुंचकर फसलो को मटियामेट कर दे रहे है। बड़ी संख्या में गजराजों के विचरण करने से क्षेत्र में दहशत का मौहाल है।

हालाकि वन विभाग द्वारा यहां गजराजों की लगातार निगरानी की जा रही है। बावजूद इसके वें जंगलो से निकलकर खेतो व खलिहानों में पहुंच जा रहे है। और ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर रहे है। जिससे ग्रामीणों में दहशत के साथ ही गहरा आक्रोश भी है। ग्रामीणों द्वारा लगातार इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक इसका कोई हल नही निकाला जा सका है। फलस्वरूप ग्रामीण नुकसान सहने को मजबूर है। कई बाद गजराजो की वजह से उनकी जान को भी खतरा हो जाता है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 30-30 हाथी तनेरा व जलके सर्किल में है। जबकि 37 हाथी गुरमा के जंगल में डेरा डाले हुए है। जिनकी विभाग द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!