शाजी थॉमस
कोयलांचल/ गेवरा दीपका/पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिनें ने करवाचौथ का व्रत रखा है। करवा चौथ का चांद देश के लगभग सभी हिस्सों में दिखाई दे गया है। ज्योतिषियों का कहना है कि आज के ग्रह-नक्षत्र सर्वार्थसिद्धि, सुमुख, अमृत और कुलदीपक योग बना रहे हैं। करवा चौथ पर ऐसा चतुर्महायोग पिछले 100 साल में नहीं बना। आज बुधवार और चतुर्थी का संयोग भी बन रहा है। इस तिथि और वार, दोनों के देवता गणेश जी ही हैं। इन शुभ संयोग और ग्रह स्थिति से व्रत का पुण्य और बढ़ जाएगा। करवा चौथ व्रत के दिन करवा माता की पूजा के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। सुहागिन महिलाएं दिनभर बिना अन्न और जल के उपवास रखती हैं। चांद देखने के बाद ही सुहागिनें व्रत तोड़ेंगी। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। गेवरा दीपका क्षेत्र में भी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। इस अवसर पर सुहागिनों ने व्रत रखकर चांद का दीदार किया।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231030-WA0054-1-512x1024.jpg)