शाजी थॉमस
कोयलांचल/कोरबा/ कटघोरा में एक बार फिर ज्योति नंद दुबे सारथी की भूमिका में होंगे। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण हेतु चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है। कोरबा जिले के कोरबा, कटघोरा और पाली-तानाखार सहित 31 विधानसभाओं के लिए चुनाव संचालक व सह संचालक घोषित किए गए हैं। कटघोरा विधानसभा के लिए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे चुनाव संचालक बनाए गए हैं। दुबे को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि ज्योति नंद दुबे को चुनाव से संबंधित कई अनुभव है उनके देखरेख में कई बार नगर पालिका, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की लड़ाई लड़ी गई है ऐसे में कटघोरा विधानसभा में भाजपा को विजय बनाने में ज्योति नंद दुबे की अहम भूमिका रहेगी ।इसी तरह कोरबा विधानसभा के लिए अशोक चावलानी,पाली-तानाखार विधानसभा के लिए राजेश चतुर्वेदी संचालक व देवी सिंह टेकाम सह संचालक होंगे। भाजपा ने पहली और दूसरी सूची में भी कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के लिए चुनाव संचालक/सह संचालक अभी तक तय नहीं किये हैं। यहां से वरिष्ठ आदिवासी नेता और मौजूदा विधायक ननकीराम कंवर चुनाव लड़ रहे हैं।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2023/10/Picsart_23-10-24_08-36-32-942-1-1024x576.jpg)