*
कोयलांचल/मुगेली / मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब रविवार को सुबह अपने ही पत्नी की लाश को फांसी के फंदे पर लटकते हुए खुद पति ने देखा। फिल्मी अंदाज में रहस्यमय तरीके से नव विवाहिता की मौत हो गई जिस पर पर्दा नहीं उठ सका है। इस पूरे मामले में लोरमी पुलिस मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। हालांकि नव विवाहिता की मौत के लिए मायके वालों ने ससुराल वालों के अलावा पति पर आरोप लगाया है। 5 दिसंबर 2022 को यानी लगभग नौ माह पहले डोंगरिया निवासी अविनाश सोनी की शादी रतनपुर की 23 वर्षीय अंजली सोनी के साथ हुआ था। दोनो शादी की रश्म के सांथ सात फेरे और सात वचन के बाद शादी के पवित्र रिश्ते में बंधकर एक दूसरे के हुए थे। लेकिन आज पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।वही इसको लेकर मृतिका अंजली सोनी के चाचा संजय सोनी ने भतीजी की मौत के बाद ससुराल वालों के अलावा उनके पति पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230925-WA0018-576x1024.jpg)
उन्होंने यह भी कहा कि शादी के बाद विवाहिता को उनके पति और ससुराल वालों के द्वारा घर में मायके में बात करने से मना किया जाता था साथ ही खाने पीने और सोने के लिए परेशान किया जाता था। जिसकी शिकायत कई दफा मृतिका ने अपने परिजनों को दिया था।
परिजन ने लगाए हत्या के आरोप।
मृतिका के चाचा ने यह भी आरोप लगाया कि जब रात में पति और पत्नी दोनों एक ही कमरे में सो रहे हैं ऐसी स्थिति में पत्नी का ठीक उसी कमरे में सुबह फांसी के फंदे पर लटक कर मौत होने की घटना को संदिग्ध है। फिलहाल मृतिका के चाचा ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या के बाद साक्ष्य छुपाते हुए लाश को ठिकाना लगाने की नीयत से फांसी के फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतिका के शरीर मे कई स्थानों पर मारपीट के दौरान लगे चोट के निशान भी दिखाई दे रहा था।
सभी पहलुओं पर होगी जांच।
इस पूरे मामले पर लोरमी थाने में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी जितेंद्र कुम्भकार ने बताया कि सूचना के तत्काल बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिनके द्वारा फांसी के फंदे पर झूल रही मृतिका के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपते हुए सभी पहलुओं की निष्पक्षता के सांथ जांच के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।