कोयलांचल दीपका/ दीपका शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक अध्यक्ष मदन लाल राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुई प्राचार्य शिखा शर्मा सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ से स्वगत किया। बैठक में विद्यालय के विकास के साथ छात्र छात्राओं के लिए सेमिनार और वर्कशॉप पर चर्चा हुई। बैठक में जन भागीदारी सदस्य शकील अहमद ने दिव्यांग विद्यार्थियों को व्हील चेयर स्वयं के खर्च पर देने की घोषणा की।
