गेवरा (कोरबा) विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय एटक कार्यालय, गेवरा क्षेत्र स्थित देवराज भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम संगठन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें secl के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गेवरा एरिया की सीनियर मैनेजर (मानव संसाधन) सुधा सेडे एवं सीनियर मैनेजर (वित्त) प्रसन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में क्षेत्रीय अध्यक्ष एल.पी. अघरिया, क्षेत्रीय सचिव दीपक उपाध्याय, क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष गोपाल यादव, परियोजना अध्यक्ष कृपालराम जायसवाल, परियोजना सचिव हरनारायण केसरवानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा वेलफेयर कमेटी के सदस्य आर.के. पांडे, सुनील पटेल, सेफ्टी कमेटी के दूधनाथ चौहान, पीट सेफ्टी के सुमित स्वरूप सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर मैनेजर मानव संसाधन सुधा सेडे और सीनियर मैनेजर वित्त प्रसन्ना ने महिलाओं की कार्यक्षमता, समर्पण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

वहीं संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एल.पी. अघरिया और क्षेत्रीय सचिव दीपक उपाध्याय ने भी अपने उद्बोधन में महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर संगठन की ओर से उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों का शॉल, मिठाई पैकेट एवं पुष्प देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ महिला कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने इस सम्मान समारोह के लिए संगठन को धन्यवाद दिया और ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!