शाजी थामस

कोरबा/दीपका। रंगों का पावन पर्व होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के अनगिनत रंग भर दे। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।
यह पर्व हमें पुरानी कटुता भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और नई शुरुआत करने का संदेश देता है।कोयलांचल क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों को कोयलांचल न्यूज पोर्टल की ओर से होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम कामना करते हैं कि यह रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।
इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील है कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और सुरक्षा के साथ मनाएं। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए इस पर्व को यादगार बनाएं।
एक बार पुनः आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं।— कोयलांचल न्यूज पोर्टल परिवार

