दीपका।होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दीपका शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च दीपका थाना प्रभारी प्रेम चंद साहू एवं तहसीलदार अमित केरकेट्टा के नेतृत्व में निकाला गया।
फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अव्यवस्था, जबरन रंग-गुलाल लगाने, नशे की हालत में उत्पात मचाने अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही

