कोरबा।जिले के दीपका अंतर्गत शांति नगर की निवासी अंशु मेहता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंशु, श्री अवधेश मेहता की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है।
अंशु मेहता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV Gevra से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा Pt. Ravishankar Shukla University से पूर्ण की। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
अंशु की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

