शाजी थॉमस

हरदीबाजार।होली पर्व एवं रमजान माह को लेकर रविवार को हरदीबाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना ने की।

बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। क्षेत्र में मास्क की बिक्री पर पूर्णतः रोक रहेगी। वहीं हुंडदंग मचाने वालों, शराब पीकर जबरन रंग-गुलाल लगाने वालों, लड़ाई-झगड़ा करने वालों तथा अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में चार पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार निगरानी रखेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों से भी अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!